कोलकाता : दूसरे से परीक्षा दिलवाकर करने लगा सीआइएसएफ की नौकरी

कोलकाता : दूसरे युवक को परीक्षा में बिठाकर उसके जवाब से परीक्षा पास करने के बाद एक युवक लगातार एक वर्ष से सीआइएसएफ की नौकरी कर रहा था. हकीकत का खुलासा होने पर इसकी शिकायत गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी गयी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के […]

कोलकाता : दूसरे युवक को परीक्षा में बिठाकर उसके जवाब से परीक्षा पास करने के बाद एक युवक लगातार एक वर्ष से सीआइएसएफ की नौकरी कर रहा था. हकीकत का खुलासा होने पर इसकी शिकायत गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी गयी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीआइएसएफ की तरफ से राजीव कुमार मिश्रा ने सीआइएसएफ में कार्यरत कांस्टेबल अनमोल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में बताया गया कि अनमोल कुमार एक वर्ष पहले से काम कर रहा है.
अचानक किसी के जरिये पता चला कि अनमोल ने एसएससी की परीक्षा किसी अन्य युवक से दिलवायी है और परीक्षा पास होने के बाद खुद ड्यूटी ज्वायन कर लिया.
इसका पता चलने पर परीक्षा देने वाले के हाथों की लिखावट व ड्यूटी करने वाले कांस्टेबल के हाथों की लिखावट को फॉरेंसिक जांच में भेजा गया. इसकी रिपोर्ट में दोनों की लिखावट अलग होने का पता चला, जिसके बाद इसकी शिकायत सीआइएसएफ की तरफ से गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी गयी.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच खत्म होने तक आरोपी कांस्टेबल को छुट्टी पर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >