इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मालदा : इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत को लेकर मालदा के एक नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. सोमवार सुबह से उस नर्सिंग होम में रह रहकर हंगामा व विरोध प्रदर्शन से झलझलिया इलाके में तनाव छाया रहा. घटना की सूचना पाकर इंगलिश बाजार नगरपालिका के पार्षद तथा तृणमूल […]

मालदा : इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत को लेकर मालदा के एक नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. सोमवार सुबह से उस नर्सिंग होम में रह रहकर हंगामा व विरोध प्रदर्शन से झलझलिया इलाके में तनाव छाया रहा. घटना की सूचना पाकर इंगलिश बाजार नगरपालिका के पार्षद तथा तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे.
इंगलिश बाजार थाना पुलिस भी आयी. सात दिनों के भीतर मरम्मत नहीं करने पर नर्सिंग होम को बंद करवाने की स्थानीय पार्षदों ने चेतावनी दी है. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से परिस्थिति शांत हुई. घटना में मृतक के परिजनों की ओर से संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृतक का नाम दुलाल कर्मकार (55) है. वह दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर इलाके में निवासी थे. सात दिनों पहले मरीज को सांस लेने में तकलीफ के कारण मालदा के नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था. अचानक सोमवार सुबह मरीज की मौत हो जाने पर परिवारवाले भड़क उठे. इसके बाद नर्सिंग होम का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
गुस्साई जनता को शांत करने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गये. मृतक के रिश्तेदार मिलन कर्मकार ने बताया कि नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद से ही मरीज का इलाज ठीक से नहीं चल रहा था. परिजन मरीज को दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती करवाना चाहते थे. लेकिन नर्सिंग होम प्रबंधन ने रेफर नहीं किया. इंगलिश बाजार थाना आईसी पूर्णेंदु कुंडु ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >