पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक, रखा गया वेंटिलेटर पर

कोलकाता : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार किडनी की बीमारी से पीड़ित चटर्जी को बीते 10 अगस्त को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया था. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि पहले 28 […]

कोलकाता : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार किडनी की बीमारी से पीड़ित चटर्जी को बीते 10 अगस्त को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया था. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बताया जा रहा है कि पहले 28 जून को तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें 10 अगस्त को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

10 बार रहे सांसद

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के पुत्र हैं. निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे. सोमनाथ ने सीपीएम के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत 1968 में की. 2008 तक इसी पार्टी से जुड़े रहे. 1971 में पहली बार सोमनाथ सांसद चुने गये और इसके बाद राजनीति में आगे बढते चले गये. वे 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गये.

सीपीएम ने निकाला पार्टी से
यदि आपको याद हो तो वर्ष 2008 में भारत-अमेरिका परमाणु समझौता विधेयक के विरोध में सीपीएम ने तत्कालीन मनमोहन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. एस वक्त सोमनाथ चटर्जी लोकसभा के अध्यक्ष पद पर आसीन थे. पार्टी ने उन्हें स्पीकर पद छोड़ देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद सीपीएम ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >