सीएम ने विदेश दौरा रद्द होने के लिए राजनीतिक कूटनीति का लगाया आरोप

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मंगलवार को भी अपनी कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने अपने विदेश दौरे के रद्द होने के पीछे ‘राजनीतिक कूटनीति’ का आरोप लगाया है और उन्होंने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया है. मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग […]

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मंगलवार को भी अपनी कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने अपने विदेश दौरे के रद्द होने के पीछे ‘राजनीतिक कूटनीति’ का आरोप लगाया है और उन्होंने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया है.
मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर पोस्ट किए कविता में सुश्री बनर्जी ने अपनी चीन, शिकागो और दिल्ली के सेंट स्टीफेन काॅलेज में यात्रा रद्द होने का ठिकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कविता में किसी नाम का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कह दिया है कि उनका यह दौरा रद्द होने के पीछे राजनीतिक कूटनीति है. बांग्ला और अंग्र्रेजी में पोस्ट किए कविता में सुश्री बनर्जी ने लिखा है, आप चीन जाना चाहते हैं.
हिंदू-चीनी भाई-भाई, दूसरे देश की नीति इजाजत नहीं देती. शिकागो जाना है? स्वामी विवेकानंद के अभिभाषण की 125वीं वर्षगांठ में शामिल होना है. वहां भी धर्म आड़े आ रहा है, वह स्वयं सेवकों के लिए है आपके लिए जगह नहीं. सेंट स्टीफेन काॅलेज से आमंत्रण मिला है, नहीं वह तो बंद है. असम में भारतीय नागरिकों के हक में विरोध करना है, नहीं आप तो राष्ट्रद्रोही हैं. सौभाग्य है आपने पश्चिम बंगाल में जन्म लिया, वर्ना आपको घुसपैठिया करार दे दिया जाता.
गौरतलब है कि बीते महीनों में मुख्यमंत्री का चीन, शिकागो दौरा रद किया गया जिसे लेकर कूटनीतिक वजह बताये गये. इससे नाराज सीएम ने कविता के जरिये केंद्र पर निशाना साधा है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भी केंद्र सरकार पर कविता के माध्यम से तीखा प्रहार किया था. उन्होंने अपनी कविता में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मुद्दा उठाया था, मंगलवार को उन्होंने अपने विदेश दौरे रद्द होने के संबंध में कविता लिख कर केंद्र सरकार की आलोचना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >