हावड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन के अंतर्गत कोलाघाट स्टेशन के यार्ड आधुनिकीकरण सहित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम शुरू हो गया है. यह 13 अक्तूबर तक जारी रहेगा. इस बाबत हावड़ा-खड़गपुर शाखा में 119 लोकल ट्रेनें और छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. 10 अक्तूबर को 18615 और 18616- हटिया-हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस, 18011 और 18012 हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा और 18013 और 18015 हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द की गयी है. इसके अलावा आठ से 12 अक्तूबर के बीच कुल 15 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक का बदलाव किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
