मालदा: तृणमूल समर्थक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा

मालदा : एक तृणमूल समर्थक को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप दो स्थानीय लोगों पर लगा है. इतना ही नहीं, तृणमूल समर्थक को परिवार समेत इलाका छोड़ देने की धमकी भी दी गई है. मंगलवार की सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के नित्यानंदपुर […]

मालदा : एक तृणमूल समर्थक को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप दो स्थानीय लोगों पर लगा है. इतना ही नहीं, तृणमूल समर्थक को परिवार समेत इलाका छोड़ देने की धमकी भी दी गई है. मंगलवार की सुबह यह घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के नित्यानंदपुर गांव में घटी. घटना में घायल हुए दिलीप मंडल (38) ने निवास कर्मकार और छोटन कर्मकार के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
दिलीप का मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.घायल व्यक्ति के एक भाई अजीत मंडल ने बताया कि आरोपी कोई पार्टी करते हैं कि नहीं, उसे नहीं मालूम. लेकिन उनलोगों ने मेरे भाई पर हमला तृणमूल से जुड़े होने के कारण ही किया है. धमकी दी गई है कि हमारी जमीन और मवेशियों पर भी कब्जा कर लिया जायेगा. जब भी हमलोग रास्ते में आरोपियों के सामने पड़ते थे, तो वह लोग गाली-गलौज करते थे. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी.
इसे लेकर कई बार गांव में बैठक भी हुई. लेकिन आरोपी किसी के नहीं सुनते. इलाके में दादागिरी करना और अवैध वसूली करना ही उनका धंधा है. मंगलवार की सुबह जब बड़े भाई दिलीप मंडल काम पर जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में पकड़ कर उनसे उठक-बैठक करायी गई. इसके बाद बांस से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया.
मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिलीप मंडल ने बताया कि आरोपियों की हमारी जमीन पर पहले से नजर थी. अब हमें तृणमूल के लिए काम करने पर परेशान किया जा रहा है. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है. उनकी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >