मकान की सीढ़ी ढही मलबे में फंसे 10 लोग

बेनियाटोला स्ट्रीट में शुक्रवार सुबह सात बजे की घटना दो मंजिली इमारत के अंदर पहले व दूसरे तल्ले के बीच हुआ हादसा डीएमजी व दमकल की टीम ने मिलकर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर कोलकाता. उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान में मकान की सीढ़ी ढहने से इसकी चपेट में आकर 10 लोग मलबे में […]

बेनियाटोला स्ट्रीट में शुक्रवार सुबह सात बजे की घटना

दो मंजिली इमारत के अंदर पहले व दूसरे तल्ले के बीच हुआ हादसा
डीएमजी व दमकल की टीम ने मिलकर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
कोलकाता. उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान में मकान की सीढ़ी ढहने से इसकी चपेट में आकर 10 लोग मलबे में फंस गये. इसमें पांच पुरुष व पांच महिलाएं शामिल थीं. घटना जोड़ाबागान इलाके के बेनियाटोला में शुक्रवार सुबह सात बजे की है. खबर पाकर जोड़ाबागान थाने की पुलिस के साथ डीएमजी की टीम भी वहां पहुंची. इधर दमकल के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुट गये. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह अचानक दो मंजिली इमारत के अंदर से जोरदार अावाज आयी. अंदर वे गये तो पहले तल्ले व दूसरे तल्ले के बीच की सीढ़ी ढही हुई थी. इसके मलबे में पांच महिला समेत कुल 10 लोग फंसे थे.
दमकलकर्मी व डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप की टीम के काफी कोशिश के बाद एक घंटे में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. प्राथमिक उपचार के लिए सभी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. लोगों ने पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में बताया कि दो मंजिली इमारत के सीढ़ी का कुछ हिस्सा काफी जर्जर स्थिति में था.
निगम की तरफ से इस इमारत को क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया गया था, इसके बावजूद उसमें रिपेयरिंग का काम नहीं किया गया था. फिलहाल इस घटना में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ है. निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया. काफी देर बाद स्थिति सामान्य हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >