नारद कांड मामले में मेयर के साले से पूछताछ

कोलकाता : नारद कांड मामले की जांच के तहत इडी अधिकारियों ने मंगलवार को कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी के साले शुभाशीष दास से पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे इडी कार्यालय पहुंचे. वहां लगभग दो घंटे तक उनसे विभिन्न मसलों पर पूछताछ की गयी. इडी ने की पूछताछ […]

कोलकाता : नारद कांड मामले की जांच के तहत इडी अधिकारियों ने मंगलवार को कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी के साले शुभाशीष दास से पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे इडी कार्यालय पहुंचे. वहां लगभग दो घंटे तक उनसे विभिन्न मसलों पर पूछताछ की गयी.
इडी ने की पूछताछ
  • दो घंटे तक इडी कार्यालय में हुई मेयर के साले शुभाषीश दास से पूछताछ
  • पहली बार पूछताछ में कुछ दस्तावेज मांगे गये थे
  • मंगलवार को उन दस्तावेजों के साथ पहुंचे शुभाषीश दास
गौरतलब है कि पहली बार पूछताछ के दौरान उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गये थे. दूसरी बार की जिरह के दौरान वे दस्तावेज साथ ले गये थे. उनके दस्तावेजों के जरिये इडी अधिकारी कई तथ्यों की तलाश में जुटे हैं. नारद मामले में इडी अधिकारियों के सामने पहले ही कथिक तौर पर यह खुलासा हुआ था कि मेयर के सारे रुपये और आर्थिक लेन-देन का हिसाब उनकी पत्नी रखती थी, जिस कारण से उनकी पत्नी को भी अब तक कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. इसी सिलसिले में साले का नाम सामने आते ही यह दूसरी बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >