जोड़ाबागान : प्लाइवुड गोदाम में आग

कोलकाता : जोड़ाबागान थाना अंतर्गत एक प्लाइवूड के गोदाम में आग लगने से इलाके के लोग आतंकित हो गये. घटना शनिवार देर रात स्ट्रैंड रोड में 11.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर दमकल के दो […]

कोलकाता : जोड़ाबागान थाना अंतर्गत एक प्लाइवूड के गोदाम में आग लगने से इलाके के लोग आतंकित हो गये. घटना शनिवार देर रात स्ट्रैंड रोड में 11.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर दमकल के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये.

खबर पाकर जोड़ाबागान थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गयी. लोगो‍ं ने बताया कि प्लाइवूड के गोदाम में आग लगने के कारण कुछ ही देर में दमघोंटू धुआं इलाके में फैल गया था. इस कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी. दमकलकर्मियों ने आग के स्त्रोत का पता लगाकर गोदाम को चारो तरफ से घेरकर आग बुझाना शुरू कर दिया.

काफी मशक्कत के बाद एक घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया. आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. गोदाम में आग बुझा रहे एक दमकलकर्मी ने आग लगने का प्राथमिक कारण शॉट सर्किट बताया है. आग में काफी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >