कोन्ननगर में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, मौत

हुगली : प्रेमिका को प्रेमी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कोन्ननगर ओलिंपिक मैदान की है. मृतक का नाम सुलक्षना चक्रवर्ती (35) है. प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता को भी जख्मी कर दिया है. इस घटना को लेकर कोन्ननगर में भारी सनसनी है. घटना गुरुवार की रात की है. प्राप्त जानकारी के […]

हुगली : प्रेमिका को प्रेमी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कोन्ननगर ओलिंपिक मैदान की है. मृतक का नाम सुलक्षना चक्रवर्ती (35) है. प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता को भी जख्मी कर दिया है. इस घटना को लेकर कोन्ननगर में भारी सनसनी है. घटना गुरुवार की रात की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात में अचानक ही प्रेमी मोहम्मद सुल्तान अली उसके घर पहुंचा और बातचीत करने के दौरान नजदीक से सुलक्षना के सिर में गोली मार दी तथा उसके माता-पिता को लोहे के रॉड से जख्मी कर दिया.
घायल अवस्था में उसके माता-पिता को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर पाकर उत्तरपाड़ा कोतरंग नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव और उत्तरपाड़ा के विधायक प्रवीर घोषाल अस्पताल पहुंचे. इधर पुलिस ने आरोपी सुल्तान अली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुलक्षना के साथ कोन्ननगर कराती पाड़ा के बाशिंदे सुल्तान अली का लंबे समय से प्रेम संबंध था.
उसने अपना धर्म छुपाकर शादी के लिए पंजीकरण करा लिया था, लेकिन पंजीकरण के दौरान ही उसके धर्म का पता चल जाने पर सुलक्षना उससे दूरी बनाना शुरू कर दी थी. सुलक्षना के माता-पिता को किसी दूसरे धर्म के युवक से विवाह करे, यह बात पसंद नहीं थी. सुल्तान शादीशुदा था और उसने अपनी पत्नी को डिवोर्स देने के लिए आवेदन भी कर चुका था. यह बात सुलक्षना को पता चलने पर उसने दूरी बनानी शुरू कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >