फुटबॉल मैच को लेकर उलझे दो इलाके के लोग

कोलकाता : मानिकतल्ला इलाके में रविवार को हुए एक फुटबॉल मैच को लेकर इलाके के दो गुट के समर्थक उलझ पड़े. घटना मानिकतल्ला इलाके के श्री कृष्णा कॉलोनी में रविवार देर रात की है. खबर पाकर भारी फोर्स के साथ मानिकतल्ला थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थिति को सामान्य करने में जुट गयी. पुलिस […]

कोलकाता : मानिकतल्ला इलाके में रविवार को हुए एक फुटबॉल मैच को लेकर इलाके के दो गुट के समर्थक उलझ पड़े. घटना मानिकतल्ला इलाके के श्री कृष्णा कॉलोनी में रविवार देर रात की है. खबर पाकर भारी फोर्स के साथ मानिकतल्ला थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थिति को सामान्य करने में जुट गयी.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मानिकतल्ला इलाके के श्री कृष्णा कॉलोनी में श्रीकृष्णा संघ व प्रगति संघ नामक दो क्लब के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इसी समय रेफरी द्वारा एक गोल के निर्णय पर आपत्ति को लेकर दोनों क्लब के सदस्यों में विवाद शुरू हो गया. धीरे-धीरे यह विवाद दो इलाकों में फैल गया. 50 से 60 की संख्या में इलाके के लोग आपस में उलझ पड़े. इ
स दौरान आपस में उलझे लोगों ने इलाके के तीन झोपड़ियों में तोड़फोड़ की. सड़क पर खड़े दो ऑटो को भी तोड़ डाले. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से कुल 25 आरोपी युवकों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया. इस झमेले में दोनों पक्ष के चार युवक जख्मी भी हुए हैं. काफी कोशिश के बाद देर रात को स्थिति सामान्य हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बाकी झमेले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >