गरीब किसान की बेटी बनी एयर होस्टेस

सफलता का श्रेय प्रियंका ने माता-पिता को दिया नागराकाटा : डुआर्स से पहली बार बस्ती इलाके से एक गरीब परिवार की बेटी ने एयर होस्टेस बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. उसकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है. एयर होस्टेस बनने का अवसर प्राप्त करनेवाली नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान भुट्टाबारी बस्ती […]

सफलता का श्रेय प्रियंका ने माता-पिता को दिया
नागराकाटा : डुआर्स से पहली बार बस्ती इलाके से एक गरीब परिवार की बेटी ने एयर होस्टेस बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. उसकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है. एयर होस्टेस बनने का अवसर प्राप्त करनेवाली नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान भुट्टाबारी बस्ती के गरीब परिवार की बेटी प्रियंका राई (22) हैं.
प्रियंका के पिता प्रशुराम राई कृषक हैं और मां बॉबी राई गृहणी. माता-पिता ने घर के सुपारी बागान और अन्य पेड़ों की बिक्री करके प्रियंका को पढ़ाया-लिखाया. माता-पिता के पिछले कई वर्षो की तपस्या व समर्पण से फल आखिर मिल ही गया.
प्रियंका को इंडिगो एयरलाईंस में केबिन क्रू मेंबर की परीक्षा सफलता पूर्वक उतीर्ण कर प्रशिक्षण समाप्त कर लिया है. गुडगांव में तीन महीना का प्रशिक्षण प्राप्त कर कुछ दिनों पहले ही घर लौटी हैं प्रियंका कुछ दिनों बाद चेन्नई जायेंगी.
वहीं से उनका प्रथम नौकरी जीवन आरम्भ हो जाएगा. प्रियंका ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की पढ़ाई लुकसान के किसी निजी स्कूल में अध्यन करने के बाद उच्च माध्यमिक की पढाई बाग्राकोट उच्च विद्यालय से की थी.
मां बॉबी राई ने बताया कि मैंने खुद ही परिवार की आर्थिक अवस्था कमजोर रहने के कारण पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाई. इसलिए अपनी बेटी को काफी कष्ट सहकर पढाई-लिखाई कराया.
वहीं प्रियंका ने कहा कि मेरे माता-पिता की बदौलत ही मैनें इस मुकाम को हासिल किया है. मां-पिताजी ने मुझे काफी कठिनाई से पढ़ाया है. गरीब परिवार की बेटी प्रियंका की सफलता से सभी इलाकेवासी खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >