कोलकाता के खिदिरपुर में दो गुटों में झड़प, छह घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में एक स्थानीय क्लब के कब्जे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी. झड़प के दौरान एक बम फेंका गया, जिसमें छह लोग घायल हो गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हुई इस […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में एक स्थानीय क्लब के कब्जे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी. झड़प के दौरान एक बम फेंका गया, जिसमें छह लोग घायल हो गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हुई इस घटना में यंग स्टार क्लब के सदस्य शामिल थे. इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह क्लब भू-कैलाश रोड इलाके में स्थित है. उन्होंने बताया कि हम इस मामले की जांच चल रही है. अब स्थिति शांतिपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >