मकान मालिक हुआ गिरफ्तार

सेप्टिक टैंक से शराब बरामदगी का मामला

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा थाना अंतर्गत चकराधाबल्लभ गांव में सेप्टिक टैंक से शराब बनाने के लिए छिपाकर रखे गये कच्चा माल निकालते समय एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत की घटना के बाद पुलिस ने फरार मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का रवि हेम्ब्रम है. घटना के बाद से ही वह फरार था. घटना की जांच कर रही डेबरा पुलिस ने उसे पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि पुलिस व आबकारी विभाग की आंख में धूल झोंकने के लिए शराब बनाने का कच्चा माल सेप्टिक टैंक के अंदर छिपाकर रखा गया था. इसे निकालने के दौरान एक नाबालिग सहित तीन की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >