झाड़ग्राम : हाथी के हमले में युवक हुआ जख्मी

झाड़ग्राम जिले के आमलाचाटी इलाके में हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का नाम परिमल महतो (22 ) है. वह लवकुश गांव का निवासी है.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के आमलाचाटी इलाके में हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का नाम परिमल महतो (22 ) है. वह लवकुश गांव का निवासी है. जानकारी के अनुसार, लवकुश गांव के जंगल से हाथियों का झुंड आमलाचाटी गांव के जंगल में प्रवेश कर रहा था. ग्रामीणों के साथ साथ परिमल भी हाथियों को देखने गया था. इसी दौरान एक हाथी ग्रामीणों की ओर दौड़ा. सभी भागने में कामयाब हो गये, लेकिन परिमल झाड़ियों में छिप गया. हाथी ने उसे देख लिया और उसे सूंड से उठाकर जमीन पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने उसे जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >