बच्ची के अपहरण के आरोपियों को जेल हिरासत

अदालत ने दोनों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया

कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके से नौ माह की बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार नंद किशोर दास और इंद्रदेव दास की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें सोमवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सूर्य सेन स्ट्रीट से नौ माह की बच्ची चोरी हो गयी थी. इसकी शिकायत मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जमुई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले का मुख्य आरोपी अब तक फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >