”जय बांग्ला” कोई नारा नहीं, एक बीमारी है : अभिजीत गांगुली

जय बांग्ला एक बीमारी का नाम है. जब हम छोटे थे, तो आंखों की एक खास तरह की बीमारी होती थी, जिसे जय बांग्ला कहा जाता था.

कोलकाता. तमलुक से नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस सांसदों द्वारा शपथ ग्रहण के बाद ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाये जाने की घटना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कोई नारा नहीं, बल्कि एक बीमारी का नाम है. उन्होंने कहा कि जय बांग्ला एक बीमारी का नाम है. जब हम छोटे थे, तो आंखों की एक खास तरह की बीमारी होती थी, जिसे जय बांग्ला कहा जाता था. तभी जय बांग्ला नाम सामने आया. पूर्व जस्टिस ने कहा कि शायद उनकी आंखों से पानी गिरने का समय आ गया है, इसलिए वे लोग ‘जय बांग्ला, जय बांग्ला’ का नारा लगा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पूर्व मेदिनीपुर का तमलुक लोकसभा क्षेत्र राज्य की राजनीतिक में सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है, जहां से जस्टिस गांगुली चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >