बायोमेट्रिक के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन

दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) प्लांट में श्रमिकों के लिए आरएफआइडी(बायोमेट्रिक) प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश आया है.

दुर्गापुर. दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) प्लांट में श्रमिकों के लिए आरएफआइडी(बायोमेट्रिक) प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश आया है. इसके खिलाफ मंगलवार इंटक से संबद्ध हिंदुस्तान स्टील वर्क्स यूनियन की ओर से डीएसपी गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. उस दौरान इंटक डीएसपी यूनिट के संयुक्त सचिव रजत दीक्षित ने कहा कि डीएसपी के उक्त निर्देश को ट्रेड यूनियन काला निर्देश मानती है. डीएसपी प्रबंधन के खिलाफ इंटक की ओर से आंदोलन किया गया. श्रमिक यूनियन की शिकायत है कि उसके प्रतिनिधियों के साथ बैठक किये बिना ही उक्त निर्देश जारी कर दिया गया. इसका यूनियन पुरजोर विरोध करेगी. श्रमिकों की वर्षों से लंबित मांगें पूरी करने के बजाय ऐसा फरमान सुना दिया गया है. बायोमेट्रिक सिस्टम को डीएसपी प्रबंधन को वापस लेना होगा. ऐसा नहीं करने पर श्रमिक यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >