बर्नपुर.
सेल के मुख्य सर्तकता अधिकारी (सीवीओ) एसएन गुप्ता सोमवार को बर्नपुर आइएसपी पहुंचे. उनके दौरे में सेल के इडी (विजिलेंस) संजय शर्मा, इडी (सीएमएमजी) सैयद जावेद अहमद भी मौजूद थे. आइएसपी के वरीय अधिकारियों ने काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. उन्होंने सर्वप्रथम बर्नपुर क्लब में लियो (लर्निंग फ्रोम इच अदर) कार्यशाला का उद्घाटन किया. संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सर्तकता से संबधित कई विषयाें से अवगत कराया. सर्तकता के महत्व तथा दिशा निर्देशों के बारे में उन्होंने बताया. बाद में सीवीओ श्री गुप्ता ने अन्य अधिकारियों के साथ एकीकृत स्टील प्लांट आइएसपी का दौरा किया. उन्होंने आइएसपी के ब्लास्ट फर्नेस, कोकओवन, मिल्स, एसएमएस का निरीक्षण किया. विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया. उसके बाद सीवीओ श्री गुप्ता कुल्टी सेल ग्रोथ वर्कस के दौरा पर कुल्टी पहुंचे. उन्होंने विभिन्न विभागों का दौरा कर कार्मिकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. सोमवार की शाम बर्नपुर हाउस में सेल के सीवीओ एसएन गुप्ता ने आइएसपी के वरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात की तथा प्लांट की विभिन्न गतिविधियों पर विचार विमर्श किया. इस अवसर पर उन्होंने आइएसपी के ऑनलाइन गेट के पास सिस्टम का उद्घाटन किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
