हावड़ा-बर्दवान लोकल का पैंटोग्राफ टूटा, सेवा प्रभावित

घटना के कारण ट्रेन की आवाजाही भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही

हावड़ा. हावड़ा-बर्दवान लोकल को शनिवार रात को पैंटोग्राफ टूट जाने से रोक दिया गया. मौके पर टावर वैन ने पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया. इस घटना के कारण ट्रेन की आवाजाही भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही. जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात 20:32 बजे बेलूड़ और लिलुआ के बीच रिवर्सिबल लाइन से गुजरते समय हावड़ा-बर्दवान लोकल का एक पैंटोग्राफ टूट गया और ट्रेन वहीं रुक गयी. इसके बाद, टावर वैन के आवश्यक मरम्मत के बाद हावड़ा-बर्दवान 21:36 बजे फिर से रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >