गृहिणी की असामान्य मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पहचान जरीना बीबी (39) के तौर पर हुई है. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं. शव घर के अंदर सीलिंग से लटका था

पांडवेश्वर. पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के खुट्टाडीह के निमसा गांव में एक गृहिणी का शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक की पहचान जरीना बीबी (39) के तौर पर हुई है. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं. शव घर के अंदर सीलिंग से लटका था. घटना की जानकारी पांडवेश्वर थाने को मिलने के बाद पुलिस निमसा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक का मायका सदायपुर बीरभूम में है. मृतक के भाई शेख नुरेल ने बताया उसकी बहन का निकाह 2004 में पांडवेश्वर के निमसा गांव में शेख मैद्दीन से हुआ था. दंपती का 20 साल का एक लड़का है. शेख नुरेल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उन्हें अपनी बहन के घर से फोन कर बताया गया कि बहन ने गले में रस्सी लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है. कुछ देर बाद दोबारा उसकी मौत की खबर आई. खबर मिलने के बाद वह बहन का शव देखने गया. रुबेल ने आरोप लगाया कि बहन को ससुरालवालों ने मार डाला है. उसने कहा कि पांडवेश्वर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने शव को बरामद कर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >