गंगा में खड़े जहाज व स्टीमर में चोरी करनेवाले गिरोह का मुखिया गिरफ्तार

एक ऐसा गिरोह जिसका टारगेट कोई घर, दुकान या वाहन नहीं, बल्कि बीच गंगा में खड़े जहाज व स्टीमर में चोरी करना है. ऐसे ही गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने काशीपुर इलाके के ज्योतिनगर से गिरफ्तार किया है.

काशीपुर के ज्योतिनगर से हुई गिरफ्तारी

संवाददाता, कोलकाता

एक ऐसा गिरोह जिसका टारगेट कोई घर, दुकान या वाहन नहीं, बल्कि बीच गंगा में खड़े जहाज व स्टीमर में चोरी करना है. ऐसे ही गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने काशीपुर इलाके के ज्योतिनगर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद जाकिर बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह रात के अंधेरे में उत्तर कोलकाता के काशीपुर इलाके में ज्योतिनगर कॉलोनी से नाव लेकर निकला था. रात के समय गंगा में शोर न हो इसके लिए वे बोट में मोटर नहीं, बल्कि पतवार का इस्तेमाल करते थे. इस नाव की मदद से मेटियाबुर्ज से लेकर उत्तरपाड़ा तक वे रोजाना रातभर गंगा में रेकी कर गंगा में लंगर डाले उन बड़े जहाज या स्टीमर से मोटे लोहे की जंजीरों व अन्य सामान चुरा लेते थे. हाल में उत्तर कोलकाता के अहिरीटोला घाट पर एक स्टीमर से कुछ लोहे के जंजीरों को चुराने के आरोप की जांच में पुलिस को इस गिरोह की जानकारी मिली. जिसके बाद नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने ज्योतिनगर कॉलोनी में छापेमारी कर इस गिरोह के मुखिया मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर लिया. अब इस ””””””””गंगा लुटेरा”””””””” गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से गंगा में रात को भी पुलिस की पहरेदारी कड़ी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >