बिहार से चलकर बंगाल में भटकी गुंजन मिश्रा ऐसे पहुंची अपने पति के पास रांची

बिहार के औरंगाबाद से चली गुंजन मिश्रा गलती से आसनसोल स्टेशन पर उतरकर भटक गई. एक महीने के इलाज के बाद परिजनों से बंगाल पुलिस ने कैसे मिलवाया. पढ़ें पूरी कहानी.

पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में बुधवार (17 अप्रैल) को हीरापुर थाने की पुलिस ने रांची की रहने वाली गुमशुदा गुंजन मिश्रा (32) को उसके पति कुमार गौरव मिश्रा को सौंप दिया.

गुंजन मिश्रा 13 मार्च को कोर्ट मोड़ के पास बेहोश मिली

बताया गया कि 13 मार्च को हीरापुर थाना पुलिस गुंजन मिश्रा को कोर्ट मोड़ इलाके से बेहोशी की हालत में थाने ले आयी थी. महिला ने पुलिस को बताया कि वह 3 दिन से भूखी थी. पुलिस ने उसे भोजन कराया, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से महिला अपने बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे पायी.

पुलिस ने गुंजन मिश्रा को चैरिटेबल मिशनरी में भर्ती कराया

गुंजन मिश्रा का स्वास्थ्य भी काफी बिगड़ गया था. इसलिए पुलिस ने उसे बीसी कॉलेज के पास चैरिटेबल मिशनरी में भर्ती कराया. वहां एक माह तक महिला का इलाज चला. उस दौरान बीच-बीच में पुलिस उसका हालचाल लेती रही.

गुंजन को मनोरोगी बता उसे अपनाने में कर रहा था आनाकानी

सेहत में सुधार होने पर महिला ने अपने घर वालों के बारे में पुलिस को बताया. उसने बताया कि उसके पति झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं. इसके बाद हीरापुर थाने की पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर गुंजन को ले जाने के लिए बर्नपुर बुलाया. उसका पति उसे मनोरोगी बताकर आने में आनाकानी कर रहा था.

मृत शिशु को जन्म देने के बाद से गुंजन की मानसिक स्थिति थी खराब

पुलिस ने जब सख्ती की, तो वह बर्नपुर आया और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके अपनी पत्नी को अपने साथ ले गया. बता दें कि गुंजन मिश्रा के पति गौरव मिश्रा रांची में पुजारी हैं. कुछ माह गुंजन ने एक मृत शिशु को जन्म दिया था. तब से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गयी थी.

रिश्तेदारों के तानों से तंग आकर औरंगाबाद से भागी महिला

पति ने उसे औरंगाबाद उसकी नानी के घर पहुंचा दिया था. नानी के घर में परिजनों के तानों से तंग आकर गुंजन वहां से भाग निकली. उसने रांची अपने पति के पास जाने के लिए ट्रेन पकड़ी, लेकिन गलती से आसनसोल स्टेशन पर उतर गयी.

आसनसोल स्टेशन पर उतरकर अपने पति को तलाशने लगी गुंजन

स्टेशन पर उतरकर वह अपने पति गौरव को खोजने लगी. दो दिनों तक आसनसोल में भटकने के बाद वह कोर्ट मोड़ के पास पहुंची और बेहोश होकर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को महिला के बारे में सूचना दी, तो पुलिस उसे थाने ले आई और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया.

Also Read : भटकी बुजुर्ग महिला जंक्शन पर पहुंची, आरपीएफ ने परिवार को सौंपा

Also Read : भागलपुर से भटककर साहिबगंज पहुंची महिला व बच्ची को बाल संरक्षण पदाधिकारी ने परिवार से मिलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >