क्रेडिट कार्ड का बीमा कराने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

क्रेडिट कार्ड का बीमा कराने के नाम पर डॉ बरुण दत्ता नामक एक चिकित्सक को ठगी का शिकार बनाकर बदमाशों ने उनके बैंक अकाउंट से दो लाख 20 हजार 41 रुपये निकाल लिये.

कोलकाता. क्रेडिट कार्ड का बीमा कराने के नाम पर डॉ बरुण दत्ता नामक एक चिकित्सक को ठगी का शिकार बनाकर बदमाशों ने उनके बैंक अकाउंट से दो लाख 20 हजार 41 रुपये निकाल लिये. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर राजीव दास (30) नामक आरोपी को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि ठगी की राशि में से राजीव को राजारहाट की एक एटीएम से 47 हजार रुपये निकालते पाया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. उससे लगातार पूछताछ कर ठगी की शेष राशि बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >