ट्रेन से गिर कर गयी कोन्नगर के पूर्व वाइस चेयरमैन की जान

कोन्ननगर नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन सुभाष मुखोपाध्याय की ट्रेन से गिरकर शुक्रवार को मौत हो गयी. वह कोन्नगर मास्टरपाड़ा के रहनेवाले थे.

हुगली. कोन्ननगर नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन सुभाष मुखोपाध्याय की ट्रेन से गिरकर शुक्रवार को मौत हो गयी. वह कोन्नगर मास्टरपाड़ा के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली में अपने बेटे कौशिक के पास गये थे और शुक्रवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से पत्नी जयंती के साथ हावड़ा पहुंचे.

फिर लोकल ट्रेन से कोन्नगर वापस आ रहे थे. ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर सफर करने के दौरान वह अचानक बेलूड़ और बाली स्टेशन के बीच गिर पड़े. गंभीर हालत में बेलूड़ जीआरपी ने उन्हें उत्तरपाड़ा स्टेशन के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां शाम 7.30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी. वह कोन्ननगर नगरपालिका के 2005-2010 तक वाइस चेयरमैन रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >