निगम के पूर्व डिप्टी मेयर इकबाल अहमद का निधन

कोलकाता नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर इकबाल अहमद का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे.

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर इकबाल अहमद का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. पिछले सात साल से वह मधुमेह से पीड़ित थे. वह घर से बाहर ज्यादा नहीं निकल पा रहे थे. वह खानाकुल के पूर्व विधायक भी रहे हैं. नारद कांड में उनके खिलाफ मैथ्यू सैमुअल को तृणमूल नेताओं के पास ले जाने का आरोप भी लगा था. वह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा भी थे. पूर्व तृणमूल सांसद दिवंगत सुल्तान अहमद के भाई थे. नारद कांड में इकबाल अहमद को भी पूछताछ का सामना करना पड़ा था. जब वह निगम के डेपुटी मेयर बने तो बीमारी के कारण वह अधिकतर समय दफ्तर नहीं आ पा रहे थे. बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था. मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से भी वह लंबे समय तक जुड़े रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >