गांव में घुसे दो हाथियों को वनकर्मियों ने खदेड़ा

पानी पीने के बाद खेत में घुस गये और फसल बर्बाद करने लगे. जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हुल्ला पार्टी के सदस्य मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के लोधाशुली जंगल से सटे जीतूशोल इलाके में दो हाथी प्रवेश कर गये, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. हाथी भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव में घुस आये थे. हाथी एक तालाब के पास पहुंचे. पानी पीने के बाद खेत में घुस गये और फसल बर्बाद करने लगे. जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हुल्ला पार्टी के सदस्य मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. वन कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >