रांची से कोलकाता जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

रांची से कोलकाता जा रही बस में देर रात आग गयी. हालांकि इस घटना में किसी यात्री की जान माल की हानि नहीं हुई है. समय रहते ही चालक एवं खलासी ने सभी बस से उतार दिया था.

दुर्गापुर, अविनाश यादव : झारखंड की राजधानी रांची से कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी बस दुर्गापुर के जीटी रोड पर जलकर खाक हो गयी. घटना देर रात की है. सूचना मिलते ही बिधाननगर फाड़ी एवम फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू लिया गया. बस में करीब पचास यात्री सवार होने की सूचना थी. हालांकि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. समय रहते ही चालक एवं खलासी ने तत्परता से सभी यात्री को उतार कर पीछे से आ रही बसों में चढ़ाकर कोलकाता रवाना कर दिया गया.

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक रात करीब 3:00 बजे इंडो अमेरिकन मोड़ के समीप जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा कि धू-धू करके बस जल रही है. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. खबर मिलते ही विधाननगर फाड़ी के पुलिस अधिकारी प्रवीण मंडल एवं ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

वहीं, जीटी रोड पर आग लगी की घटना देख सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी. वहीं, फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रण करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से पहले ही बस में बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया था. सभी यात्री कोलकाता जाने वाले थे. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >