कोलकाता. आर्मेनियन घाट स्ट्रीट में बंद पड़े वेयर हाउस में आग लगने से कुछ समय के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग बुधवार दोपहर 2.15 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना के कारण काफी देर तक आसपास के इलाके में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त रही. धीरे-धीरे स्थिति पर काबू पा लिया गया. आग लगने से जुड़े कारण का पता लगाया जा रहा है.
आर्मेनियन घाट स्ट्रीट में बंद पड़े वेयर हाउस में लगी आग

आर्मेनियन घाट स्ट्रीट में बंद पड़े वेयर हाउस में लगी आग
Copied link
आर्मेनियन घाट स्ट्रीट में बंद पड़े वेयर हाउस में आग लगने से कुछ समय के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी.