अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा अस्पताल परिसर में रविवार देर रात जमकर हंगामा मचाया गया. चिकित्सकों और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया. इसके कारण अस्पताल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया.

बीरभूम.

जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा अस्पताल परिसर में रविवार देर रात जमकर हंगामा मचाया गया. चिकित्सकों और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया. इसके कारण अस्पताल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया. मृत मरीज लालू शेख के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पेट में दर्द के कारण रविवार सुबह सिउड़ी सदर अस्पताल में लालू शेख को भर्ती किया गया था. लेकिन सही तरीके से इलाज नही शुरू करने के कारण ही उसकी मौत हुई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद चिकित्सक और नर्स के गलत इलाज के कारण ही मामूली पेट दर्द के मरीज की मौत हो गयी. घटना के बाद बढ़ी उत्तेजना और तनाव के बाद सिउड़ी सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >