कांचरापाड़ा व श्यामनगर स्टेशन पर लगा एस्केलेटर

सियालदह मंडल में रेल यात्रियों के लिए स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की हर कोशिश हो रही है.

कोलकाता. सियालदह मंडल में रेल यात्रियों के लिए स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की हर कोशिश हो रही है. इस क्रम में कांचरापाड़ा और श्यामनगर स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर लगाये गये हैं. कांचरापाड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे एस्केलेटर की क्षमता प्रति घंटे 9,000 यात्री है. इसी तरह से श्यामनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और दो पर दो नयी लिफ्ट लगायी गयी है. लिफ्ट का इस्तेमाल एक बार में 10 यात्री कर सकेंगे. नयी सुविधाओं से यात्रियों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को लाभ होगा. सियालदह मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मंडल के डीआरएम दीपक निगम के निर्देश और सीनियर डीइइ (जनरल) अभिजीत दास के नेतृत्व में काम हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >