गांव में पानी पीने घुसा हाथी ग्रामीणों में मचा हड़कंप

वह गर्मी से बहुत व्याकुल दिख रहा था

खड़गपुर.

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत शिवानंदपुर गांव में एक हाथी के प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गयी. हालांकि वह गांव में पानी पीने पहुंचा था. उसने पानी की टंकी की टोंटी खोली और पानी पिया. वह गर्मी से बहुत व्याकुल दिख रहा था. पानी पीने के बाद वह जंगल में चला गया. मालूम हो कि शिवानंदपुर गांव जंगल से सटा हुआ है. जंगल से निकलकर एक हाथी गांव में प्रवेश कर गया. काफी देर तक गांव में भटकने के बाद वह दो अलग-अलग जगह पर पानी की टंकी में लगी टोंटी खोल कर पानी पिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >