भातार के बालसीडांगा में टोटो से हुए हादसे में बुजुर्ग की मौत

मृतक का नाम तजकिरा शेख(65) बताया गया है. वह राधानगर ग्राम के बाशिंदे थे.

बर्दवान/पानागढ़. शनिवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के बालसीडांगा के पास बकरीद(कुर्बानी) के लिए बाजार से खरीदारी करनेवाले ग्राहक को ले जा रहे टोटो को दूसरे चौपहिया वाहन ने ठोकर मार दी. इससे टोटो में सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों को पहले भातार ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. मृतक का नाम तजकिरा शेख(65) बताया गया है. वह राधानगर ग्राम के बाशिंदे थे. वहीं घायलों के नाम मुजीबर रहमान(टोटो चालक) व मरियम बीबी बताये गये हैं. मुजीबर व मरियम राधानगर के निवासी हैं. टोटो पर बेलडांगा का रहनेवाला चयन घोष भी सवार था, जिसे हादसे में हल्की चोट आयी है. उसे मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया गया. चयन ने बताया कि तजकिरा शेख व मरियम बकरीद का बाजार कर टोटो से अपने घर लौट रहे थे. टोटो को बालसीडांगा के पास तेजी से आये पिकअप वैन ने ठोकर दिया. घायलों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तजकिरा शेख को मृत करार दिया. जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस घटना की जांच में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >