दीघा : दो क्विंटल भोला मछली की हुई नीलामी

दीघा-मोहना स्थित एक आढ़त में करीब दो क्विंटल वजन वाली भोली मछली की नीलामी हुई.

हल्दिया. दीघा-मोहना स्थित एक आढ़त में करीब दो क्विंटल वजन वाली भोली मछली की नीलामी हुई. मछली को कोलकाता की एक कंपनी ने करीब 72 हजार रुपये में खरीदा है. मछली को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ भी जुटी थी. कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर इसकी तस्वीर भी ली. ओडिशा के एक ट्रॉलर में सवार होकर मछुआरों के एक दल ने उक्त मछली को समुद्र से पकड़ा था. इसके बाद दीघा-मोहना में भुवनचंद्र बेरा को आढ़त में उसे लाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >