ढाकुरिया : स्वीमिंग पूल में नहाते वृद्ध की डूबने से हुई मौत

रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र स्थित ढाकुरिया के कवि भारती सरणी रोड में कलकत्ता स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए उतरे एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गयी.

कोलकाता. महानगर के रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र स्थित ढाकुरिया के कवि भारती सरणी रोड में कलकत्ता स्पोर्ट्स एसोसिएशन के स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए उतरे एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है. मृतक का नाम प्रदीप कुमार दे (72) बताया गया है. खबर पाकर रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि एक महीने पहले ही प्रदीप को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद अस्पताल में इलाज के बाद लौट कर वह शुक्रवार को इस स्वीमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे थे.

उन्हें पानी में डूबता देखकर लोग मदद के लिए पहुंचे और पानी से अचेत हालत में बाहर निकालकर अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >