घर में काम करते वक्त करंट लगने से मौत

मृतक का नाम संजय सरदार(43) बताया गया है.

बर्दवान/पानागढ़. मंगलवार को सुबह पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली थाना क्षेत्र के चापातला इलाके में अपने ही घर में बिजली का काम कर रहे एक व्यक्ति को करारा करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम संजय सरदार(43) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की तसदीक के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते शक्तिनगर जिला अस्पताल भेज दिया. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को सुबह संजय अपने घर में बिजली की कुछ मरम्मत कर रहा था. तभी खुले तार के संपर्क में आने से उसे तगड़ा करंट लगा और अचेत हो गया. उसे नवद्वीप जनरल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >