दो करोड़ के पोस्ता की तस्करी के आरोपी को कस्टम विभाग ने पकड़ा

डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में दो करोड़ रुपये के पोस्ता अवैध तरीके से मलयेशिया से मंगवाने के आरोप में कस्टम विभाग की टीम ने लाफा सिरिन नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

दो करोड़ के पोस्ता की तस्करी के आरोपी को कस्टम विभाग ने पकड़ा

कोलकाता. डिटर्जेंट पाउडर की आड़ में दो करोड़ रुपये के पोस्ता अवैध तरीके से मलयेशिया से मंगवाने के आरोप में कस्टम विभाग की टीम ने लाफा सिरिन नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे नौ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. बताया जा रहा है कि एक कंटेनर में 560 बोरी डिटर्जेंट पाउडर को मलयेशिया से आयात किया गया था. इनमें 98 बोरियों में पोस्त था. बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये बतायी गयी है. इधर, गुप्त सूचना मिलने के बाद कस्टम विभाग की टीम ने छापेमारी की और पाया कि कंटेनर के भीतर 98 बोरी पोस्त छिपाकर रखी गयी थी. पोस्त को जब्त करने के बाद सिरिन लामा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >