शिवलिंग पर महादेव की आकृति देखने उमड़ी भीड़

बांसबेड़िया के शिवपुर कदमतला स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर महादेव का चेहरा उभर आया है. यह खबर फैलते ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी.

हुगली. बांसबेड़िया के शिवपुर कदमतला स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर महादेव का चेहरा उभर आया है. यह खबर फैलते ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी. मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर दिन शिवलिंग पर चंदन लगाया जाता है. भक्त जलार्पण करते हैं. लेकिन आज चंदन पर जल गिरने से शिवलिंग पर चेहरे का आकार बन गया, जो महादेव जैसा प्रतीत हो रहा था. उधर, भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया और सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की. वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >