स्कूलपाड़ा के जंगल से मिला अधेड़ का शव, जांच में पुलिस

शनिवार को सुबह वार्ड 93 के स्कूलपाड़ा स्थित सरकारी बैंक के पीछे तालाब से लगे जंगल में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

रानीगंज.

शनिवार को सुबह वार्ड 93 के स्कूलपाड़ा स्थित सरकारी बैंक के पीछे तालाब से लगे जंगल में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर रानीगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. समझा जाता है कि जंगल में ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हुई होगी. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस हरसंभव पहलू से जांच-पड़ताल में लग गयी है. पड़ोस में रहनेवाले अशोक कुमार शर्मा के अनुसार उन्हें पड़ोसी ने करीब 1:30 बजे बताया कि बगल में एक लाश पड़ी है. फिर उन्होंने थाने की पुलिस को खबर दी. मृतक की अनुमानित उम्र तकरीबन 50 वर्ष बतायी जा रही है. जंगल में जिस स्थान पर शव मिला है, वहां बाहरी लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है. पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >