सांकराइल के एनसी पाल घाट पर दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

सांकराइल में गंगा किनारे मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में आतंक है. घटना सांकराइल के पंचपाड़ा ग्राम पंचायत के पंचपाड़ा मेघ पाड़ा स्थित एनसीपाल घाट की है.

हावड़ा. सांकराइल में गंगा किनारे मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में आतंक है. घटना सांकराइल के पंचपाड़ा ग्राम पंचायत के पंचपाड़ा मेघ पाड़ा स्थित एनसीपाल घाट की है. बुधवार को गंगा में नहा रहे लोगों ने एक मगरमच्छ देखा. लोगों का दावा है कि मंगलवार शाम को भी वहां मगरमच्छ देखा गया था और बुधवार को एक बार मगरमच्छ देखा गया. जिस घाट पर मगरमच्छ देखा गया, वहां इलाके के लोग गंगा स्नान व पूजा करते हैं. वहां से नाव का भी परिचालन होता है. अब वहां लोग स्नान करने से परहेज कर रहे हैं. पंचपाड़ा के पंचायत सदस्य अमितांशु पाडेल ने कहा प्रशासन की ओर से माइक से घाट के नीचे नहीं जाने का प्रचार किया जा रहा है. पंचायत द्वारा एनसी पाल घाट, पद्रा घाट, राधा गोबिंद घाट, राजगंज जेटी घाट सहित कई अन्य घाटों को बंद कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >