कांग्रेस प्रार्थी प्रदीप भट्टाचार्य ने भी किया नामांकन

उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट से कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन के उम्मीदवार प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.

कोलकाता. उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट से कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन के उम्मीदवार प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया. श्री भट्टाचार्य के नामांकन के दौरान कांग्रेस व वामपंथी कार्यकर्ताओं का जोश पूरे शबाब पर था. ढोल नगाड़े और अबीर गुलाल उड़ाते हुए लोग नाचते-गाते हुए जेशप बिल्डिंग तक नामांकन करने पहुंचे थे. प्रदीप भट्टाचार्य के जुलूस में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमिताभ चक्रवर्ती, कृष्णा देबनाथ, पार्षद संतोष पाठक, आइएनटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष कमारुज्जमा कमर, तपन अग्रवाल, राणा राय चौधरी, तापस मजूमदार समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे. दूसरी ओर माकपा की ओर से संग्राम चक्रवर्ती, शेख सुफियान व रुपा बागची सरीखे वामपंथी चेहरे नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >