अभिनेत्री संध्या राय की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री संध्या राय (80) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

कोलकाता.

अभिनेत्री संध्या राय (80) की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि अभिनेत्री को घबराहट और बेचैनी की शिकायत पर गत शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों को संदेह है कि अभिनेत्री हृदय संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हो सकती हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्हें क्या बीमारी है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. कार्डियोलॉजी डॉ एसबी राय, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ सुस्मिता देबनाथ और डॉ पीके मित्रा (नॉन-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी) की तीन सदस्यीय मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >