बाइक व साइकिल में टक्कर, दो घायल

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कालना महकमा अस्पताल ले गयी

बर्दवान/पानागढ़. शुक्रवार को सुबह पूर्व बर्दवान के कालना थाना क्षेत्र के धात्री ग्राम पोस्ट ऑफिस मोड़ पर एक बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी. इसमें बाइक व साइकिल चालक जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कालना महकमा अस्पताल ले गयी. घायलों के नाम अब्बास मंडल व स्वपन क्षेत्रपाल बताये गये हैं. वहां से अब्बास को हालत बिगड़ने पर बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने बाइक व साइकिल को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >