अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान

झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना अंतर्गत तामाजुड़ी, चाकाडोबा सहित आसपास के इलाके में आबकारी विभाग ने अभियान चला 175 लीटर अवैध शराब और 2090 लीटर कच्ची शराब बरामद की.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना अंतर्गत तामाजुड़ी, चाकाडोबा सहित आसपास के इलाके में आबकारी विभाग ने अभियान चला 175 लीटर अवैध शराब और 2090 लीटर कच्ची शराब बरामद की. आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब छिपाकर रखी गयी है. इसके आधार पर ही अभियान चलाया गया. जब्त शराब को नष्ट कर दिया गया. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध व कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >