भातार में यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल ,चार गंभीर

शनिवार को सुबह पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के 22 बीघा के पास तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गयी. इससे बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गये.

बर्दवान/पानागढ़.

शनिवार को सुबह पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के 22 बीघा के पास तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गयी. इससे बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त बस से जख्मी यात्रियों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गये. घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के कारण बर्दवान-कटवा सड़क मार्ग करीब एक घंटा जाम रहा. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. बताया गया है कि कटवा से बर्दवान की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार लगभग 20 यात्री जख्मी हो गये. पुलिस ने क्रेन मंगवाया और उसके सहारे क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >