सिंगूर थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा कर्मी पर हमला करने के विरोध में सिंगूर थाना के सामने भाजपा ने प्रदर्शन कर दिया

प्रतिनिधि, हुगली

. भाजपा कर्मी पर हमला करने के विरोध में सिंगूर थाना के सामने भाजपा ने प्रदर्शन कर दिया. हुगली भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष तुषार मजूमदार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. तुषार ने आरोप लगाया है कि सिंगूर बागडांगा छिनामोड़ ग्राम पंचायत के भाजपा सदस्य देवनाथ पात्र को तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया था. लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसे लेकर ही प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि आगे जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी घेराव किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >