भाजपा समर्थक दंपती को घर में घुसकर पीटा

संदेशखाली की खुलना ग्राम पंचायत अधीन नेताई मोड़ इलाके में रविवार रात को भाजपा समर्थक दंपती को घर में घुस कर पीटा गया.

बशीरहाट संदेशखाली की खुलना ग्राम पंचायत अधीन नेताई मोड़ इलाके में रविवार रात को भाजपा समर्थक दंपती को घर में घुस कर पीटा गया. आरोप तृणमूल के उपप्रधान पर लगा है. पीड़ितों के नाम संजीव मंडल और पियाली मंडल बताये गये हैं. घटना की शिकायत संदेशखाली थाने में दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि खुलना ग्राम पंचायत के उपप्रधान बी बर्मन और उनके समर्थक दंपकी के घर में घुसे और दोनों को पीटा. पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने चुनाव परिणाम के बाद जाने से मारने की धमकी भी दी है. भाजयुमो के बशीरहाट संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष पलाश सरकार ने कहा कि दंपती भाजपा का कार्यकर्ता है, इस कारण उस पर हमला किया गया. वहीं, उपप्रधान विप्लव बर्मन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया.भाजपा नेता के घर की पुलिस ने ली तलाशी, हंगामा संदेशखाली में सोमवार को भाजपा नेता अमय भुइंया के घर पर पुलिस अभियान के बाद बवाल मच गया. इस दौरान भाजपा नेता के परिजनों से पुलिस की झड़प भी हुई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना सर्च वारंट के पुलिस अंदर घुसी. भाजपा नेता की पत्नी ने सर्च वारंट दिखाने को कहा तो विवाद बढ़ गया. रैफ की महिला कर्मियों ने भाजपा नेता के परिवार की महिला सदस्यों को खींच कर घर से बाहर किया. इसके बाद घर में सर्च अभियान चला. पुलिस के मुताबिक, मतदान से पूर्व और मतदान के दौरान जो तनाव पैदा हुआ, उसके पीछे अमय भुइंया का हाथ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >