भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- लॉकडाउन का पूरी तरह से नहीं हो रहा है पालन

दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रही है और कुछ इलाकों में लॉकडाउन है ही नहीं

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना महामारी से मुकाबला के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा कर तीन मई तक किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रही है और कुछ इलाकों में लॉकडाउन है ही नहीं. वहां का जीवन सामान्य दिनों की भांति है. लोग खुलेआम निकल रहे हैं और बाजार कर रहे हैं. बाजार में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना से मृत्यु और संक्रमण के मामले छिपाये जा रहे हैं. सही आंकड़ा नहीं दिया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से जांच किट उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन मरीजों की जांच नहीं हो रही है. इससे संक्रमण का खतरा और तेजी से बढ़ा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन कड़ाई से पालन नहीं करने पर चेतावनी भी दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दो बार चेतावनी दी जा चुकी है. यदि इसके बावजूद राज्य सरकार नहीं ध्यान नहीं दे रही है तो निश्चित रूप से केंद्र सरकार कड़े कदम उठाएगी.

क्योंकि राज्य के लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है. राज्य के लोगों को इस तरह से संकट में नहीं छोड़ा जा सकता है. राज्य सरकार को लॉकडाउन को लेकर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में धर्म और उत्सव को लेकर भी कोई भेदभाव नहीं है लेकिन मुर्शिदाबाद की घटना बहुत ही निंदनीय है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में एकत्रित हो गए थे. उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की घटना की पुनावृत्ति पर रोक लगाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >