भाजपा-माकपा पर तृणमूल के चुनावी कार्यालय में आग लगाने का आरोप

उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह नगरपालिका के दो स्थित डांगापाड़ा इलाके में देर रात तृणमूल के चुनावी कार्यालय में आग लगा दी गयी.

रहड़ा थाने में शिकायत दर्ज जांच में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह नगरपालिका के दो स्थित डांगापाड़ा इलाके में देर रात तृणमूल के चुनावी कार्यालय में आग लगा दी गयी. इसका आरोप भाजपा और माकपा पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने चुनावी कार्यालय को जला पाया, तो वे आक्रोशित हो गये. घटना की जानकारी पाकर खड़दह नगरपालिका के चेयरमैन नीलू सरकार और स्थानीय पार्षद चिन्मय कुमार दास मौके पर पहुंचे. चेयरमैन नीलू सरकार ने कहा कि खड़दह में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी, यह शर्मनाक है.

स्थानीय पार्षद चिन्मय कुमार दास ने भी घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को भाजपा-माकपा के बदमाशों ने अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी भी तरह से तृणमूल कांग्रेस को नहीं रोक पायेगा. घटना की लिखित शिकायत रहरा थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >