ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

चाकदा बस स्टैंड के पास सोमवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी.

बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव थानांतर्गत चाकदा रोड पर पुरातन चाकदा बस स्टैंड के पास सोमवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम तारक सिंह (42) बताया गया है. वह दासपाड़ा का रहनेवाला था. बताया जा रहा है कि वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी ट्रक के पास से गुजरते समय ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गयी, जिसस मौके पर ही तारक की मौत हो गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. चालक फरार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >